डीपीए समाचार एजेंसी के मुताबिक, इनकी प्रजातियों के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए स्टैन और ओली नामक इन दो पेंगुइन को बर्लिन चिड़ियाघर में एक प्रजनन कार्यक्रम के लिए लाया गया था। लेकिन, चिड़ियाघर के अधिकारियों ने देखा कि यह दो नर पेंगुइन मादा पेंगुइन के बजाए एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसलिए संरक्षकों ने इस बात की पुष्टि करने के लिए कि क्या ये समलैंगिक हैं, इन्हें जर्मनी के हैंबर्ग चिड़ियाघर में भेज दिया है।
बर्लिन चिड़ियाघर के प्रवक्ता क्रिस्टेन रीस ने बताया, “हमें यह नहीं पता है कि ये समलैंगिक हैं या नहीं। लेकिन, ये दोनों मादाओं के प्रति नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति ही आकर्षित होते हैं।”
यह दोनों प्रजनन के लिए उपयोगी नहीं थे, इसलिए बर्लिन चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इन्हें हैंबर्ग के चिड़ियाघर में भेजने का निर्णय लिया। यहां वह समान सेक्स वाले हमबोल्ट प्रजाति के पेंगुइन जुआन और कार्लोस के साथ रहेंगे।
रीस ने बताया कि बर्लिन चिड़ियाघर में अब नीदरलैंड से नए पेंगुइन लाए गए हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह पेंगुइन चिड़ियाघर की मादा पेंगुइन के साथ प्रजनन में रुचि लेंगे।
dharmpath.com dharmpath