क्यूबा : 2030 तक बनेंगे एक लाख नए पर्यटन आवास

हवाना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। क्यूबा ने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए राष्ट्रीय योजना के तहत 2030 तक 108,000 नए पर्यटन आवास बनाने की योजना बनाई है।

दैनिक अखबार ग्रनमा के हवाले से समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने कहा कि पर्यटन मंत्री मैनुएल मारेरो ने सोमवार को घोषणा की कि भावी पर्यटन अवासों के लिए संभावित स्थलों का पहले ही चयन कर लिया गया है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्तमान होटलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए समानान्तर निवेश कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

मारेरो ने कहा, “हम लोग वह गलती नहीं कर सकते हैं जो अन्य देश करते हैं। नये विकास कार्यक्रमों के दौरान वे पुराने होटलों को भूल जाते हैं।”

क्यूबा को आशा है कि अंतत: यह रणनीतिक क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की चालक शक्ति बन जाएगा। राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने गत सप्ताह पार्टी के अधिवेशन के उद्घाटन के दौरान विस्तृत रपट पेश करते हुए इस तरह की उम्मीद जाहिर की थी।

कास्त्रो ने घोषणा की कि होटल निवेश कार्यक्रम अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि होटलों की कमी दूर करने के लिए हवाना में लग्जरी पर्यटक आवासों का निर्माण फिर से शुरू हो रहा है।

कास्त्रो ने कहा, “प्रत्येक होटल का उद्घाटन एक फैक्टरी के समान है। यह देश की सीमा के अंदर आय पैदा करता है और विदेशों से राजस्व लाता है जो हमारे देश को चाहिए।”

क्यूबा में 2011 से अब तक 10900 से अधिक होटल बनाए जा चुके हैं। निजी घरों में 14,000 किराए के कमरों में 7000 कमरों का जीर्णोद्धार किया गया है ताकि ये देश में इस क्षेत्र की उच्च मांग के साथ तालमेल बैठा सकें।

अमेरिका के साथ रिश्ते सुधरने के बाद 2015 में पहली बार 35 लाख विदेशी पर्यटक क्यूबा आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493