नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। काबुल में मंगलवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में किसी भारतीय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी ने आईएएनएस को बताया,”यहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं।”
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा से संपर्क नहीं हो सका।
भारतीय दूतावास, पुल-ए-महमूद खान क्षेत्र में स्थित विस्फोट स्थल से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर है।
इस तीव्र विस्फोट के बाद तालिबान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी भी की।
अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि यह विस्फोट वीआईपी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एक सिक्रेट सर्विस यूनिट को लक्ष्य कर किया गया था। कुछ रपटों में कहा गया है कि बंदूकधारी इस इकाई की सीमा में प्रवेश करने में सफल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath