न्यूयॉर्क प्राइमरी के पूर्व ट्रंप को बढ़त, कासिच नई ऊंचाई पर

वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप अभी शीर्ष पर बने हुए हैं। लेकिन ओहियो के गवर्नर जॉन कासिच को सर्वाधिक मजबूती मिली है। एनबीसी न्यूज सर्वे मंकी के ताजा साप्ताहिक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है।

ट्रंप को इस हफ्ते भी 46 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है और वह पिछले हफ्ते के बराबर ही है। टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज पिछले हफ्ते से दो अंक फिसलकर 28 फीसदी समर्थन पर रुके हैं।

कासिच को 19 फीसदी समर्थन है, जो पिछले हफ्ते से तीन अंक ऊपर है। हालांकि कासिच की यह बढ़त कम है, लेकिन जब से चुनावों पर नजर रखी जा रही है, तब से उनको मिला यह सबसे अधिक समर्थन है।

यह ऑनलाइन चुनाव सर्वेक्षण 11 से 17 अप्रैल के बीच का है, जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के 13 हजार 20 लोगों ने हिस्सा लिया।

अधिकांश मामलों में मतदान में भाग लेने वालों की संख्या ने इस सत्र की प्राइमरी में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाई है।

हालांकि, किसी खास उम्मीदवार के लिए कुछ समूह महत्वपूर्ण हैं। उदाहरण के लिए ट्रंप ने बिना कॉलेज की डिग्री वालों के बीच बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह न्यूयार्क प्राइमरी में एक महत्वपूर्ण फंसाव है।

एनबीसी न्यूज के जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, इससे पहले की हुईं रिपब्लिकन प्राइमरी में 16 फीसदी मतदाताओं के शिक्षा का स्तर उच्च विद्यालय या उससे भी कम था।

एनबीसी न्यूज के जनमत सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, न्यूयार्क रिपब्लिकन की वर्ष 2008 की प्राइमरी में 25 फीसदी मतदाता ऐसे थे जिनके शिक्षा का स्तर हाई स्कूल या कम था।

एनबीसी न्यूज के इस हफ्ते के सर्वे के अनुसार, ट्रंप को गोरे ईसाइयों का 44 फीसदी समर्थन हासिल है। यह पिछले हफ्ते के ही बराबर है।

क्रूज को उस समूह के बीच 38 फीसदी समर्थन हासिल है। यह पिछले हफ्ते से दो फीसदी नीचे गया है। कासिच को श्तेत ईसाइयों के बीच इस हफ्ते बढ़त मिली है और यह 16 फीसदी पहुंच गया है जो 10 फीसदी ज्यादा है।

पहले के राज्यों की तुलना में श्वेत ईसाइयों के बीच इतने अंतर से क्रूज को धक्का लग सकता है। क्रूज अब तक श्वेत ईसाइयों के बीच लगातार बेहतर करते आ रहे थे।

इस हफ्ते राष्ट्रीय अंकों में कोई बहुत अधिक बदलाव नहीं आया है। हर राज्य में मतदाताओं के संयोजन ने प्रमुख उपसमूहों की जांच के लिए इसे महत्वपूर्ण बना दिया है।

मंगलवार को न्यूयार्क में रिपब्लिकन की प्राइमरी में ट्रंप के अच्छा करने की संभावना है।

एनबीसी के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में कासिच का उभार उल्लेखनीय है और यह देखना मजेदार होगा कि वह किस तरह इसे वोट में बदल पाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493