दीपा करमाकर देश का गौरव : शाहरुख

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के वोल्ट्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर की प्रशंसा की और उन्हें ‘देश का गौरव’ बताया।

शाहरुख ने दीपा की तारीफ में कहा कि भारतीय महिला जिमनास्ट की उपलब्धियां उन्हें प्रेरित करती हैं।

शाहरुख ने जिमनास्ट की तस्वीर पर लिखा, “आखिरकार हमारे पास भी खुद की नाडिया कोमनेकी (पूर्व रोमानियाई जिमनास्ट) हो गई है। दीपा करमाकर आप हमारे देश का गौरव हैं। आपकी उपलब्धियां हमें प्रेरित करती हैं।”

करमाकर विश्व जिमनास्ट इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। 22 वर्षीया ने अपने पहले प्रयास में 14.833 प्वॉइंट हासिल किए जो शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पर्याप्त थे। अपने दूसरे और अंतिम प्रयास में करमाकर ने 14.566 अंक हासिल किए।

करमाकर ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493