शीर्ष फुटबाल खेलों के लिए उत्तम स्थल है लुझनिकी स्टेडियम : फीफा अध्यक्ष

मॉस्को, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2018 में होने वाले फुटबाल विश्व कप खेलों के आयोजन के लिए रूस के 12 स्थलों में से एक लुझनिकी एरीना स्टेडियम विश्व के महत्वपूर्ण फुटबाल खेलों के आयोजन के लिए उत्तम है।

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने मंगलवार को यह बयान दिया।

समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, दो माह पहले ही इन्फेंटिनो को फीफा का अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद वह पहली बार रूस के दो दिवसीय (19-20 अप्रैल) आधिकारिक दौरे पर हैं।

मॉस्को के मेयर सेर्गेई सोबयानिन के साथ उन्होंने मंगलवार को यहां लुझनिकी एरीना स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।

फीफा के अध्यक्ष के अनुसार, यह स्टेडियम काफी बेहतरीन लग रहा है और पिछली बार से इसमें काफी अधिक बदलाव हुए हैं।

इन्फेंटिनो ने कहा, “यह स्टेडियम खिलाड़ियों, प्रशंसकों के लिए काफी बेहतरीन रहेगा। मॉस्को एक शानदार शहर है और यह विश्व कप के आयोजन के लिए तैयार हो जाएगा।”

रूस 2018 विश्व कप खेलों का आयोजन 14 जून से 14 जुलाई तक देश के 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493