मेड्रिड, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के फारवर्ड खिलाड़ी गारेथ बाले और राइट-बैक दानी कार्वाजाल बुधवार को ला लीगा में विल्लारियल क्लब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के साथ शामिल नहीं होंगे।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, सैंटियागो बर्नबू स्टेडिय में होने वाले मुकाबले में बाले मांसपेशियों की चोट के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे।
बाले मंगलवार को अपनी टीम के साथ अभ्यास नहीं कर पाए थे।
टीम के अभ्यास सत्र से बाले की अनुपस्थिति के बारे में जब रियल के कोच जिनेदिन जिदाने से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वह बुधवार के मुकाबले में शामिल नहीं हो पाएंगे, आशा है कि और कोई खिलाड़ी चोटिल न हो।”
जिदाने ने कहा कि कार्जावाल अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और इसलिए वह बुधवार के मुकाबले में शामिल नहीं हो पाएंगे।
dharmpath.com dharmpath