नेपीथा, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के पश्चिमी राज्य राखिने में मंगलवार को नदी में एक मोटर बोट पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग लापता हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मोटर बोट में करीब 100 लोग सवार थे। यह पॉकटो के शरणार्थी शिविर से सितवे जा रही थी।
लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव कार्य जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath