मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आएंगीं अदिति राव

चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म में नायिका के रूप में लिया गया है। इसमें अभिनेता कार्थी भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

अदिति राव हैदरी को अभिनेत्री साई पल्लवी की जगह लिया गया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अदिति को साई पल्लवी की जगह लिया गया है। इसकी सही वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह माना जा रहा है कि पल्लवी अपनी अन्य परियोजनाओं की तारीखों में व्यस्त हैं, जिसके कारण इस फिल्म में देरी हो रही है और उन्हें बाहर निकलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।”

फिल्म में कार्थी एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत की यात्रा के दौरान प्यार में पड़ जाते हैं।

फिल्म की नियमित रूप से शूटिंग जून से शुरू होने की उम्मीद है।

दो बार ऑस्कर जीत चुके संगीतकार ए.आर. रहमान धुन बनाएंगे, जबकि रवि वर्मन कैमरा संभालेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493