चीन की मुख्यभूमि की आबादी 2015 में बढ़कर 1.37 अरब : सर्वेक्षण

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की मुख्यभूमि की आबादी 1 नबंवर 2015 को बढ़कर 1.373 अरब हो गई जो कि साल 2010 में की गई जनगणना से 3.37 करोड़ ज्यादा है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनबीएस द्वारा कराए गए सैंपल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में (2010-15) में आबादी में वृद्धि की औसत रफ्तार 0.5 फीसदी रही, जो कि 2000-2010 की अवधि की 0.57 फीसदी से कम है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यभूमि की कुल आबादी में पुरुष 51.22 फीसदी हैं जबकि महिलाएं 48.78 फीसदी हैं। वहीं, पुरुष महिला का अनुपात 105.2 है जो 2010 के 105.2 के अनुपात से कम है।

मुख्यभूमि में कुल 76.75 करोड़ की आबादी शहरों में रहती है जो कुल आबादी का 55.88 फीसदी है। यह साल 2010 के आंकड़ों से 6.2 फीसदी ज्यादा है। वहीं, ग्रामीण आबादी 60.59 करोड़ है।

एनबीएस ने बताया कि इस सर्वेक्षण में 2.13 करोड़ लोगों को शामिल किया गया जो कुल आबादी का 1.55 फीसदी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493