लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन को ‘पीपुल’ पत्रिका की ओर से ‘मोस्ट ब्यूटीफुल वूमन 2016’ का खिताब दिया जाएगा।
वेबसाइट ‘गोसिपकॉप डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाशन से जुड़े के एक सूत्र ने कहा कि जेनिफर को दूसरी बार इस सम्मान के लिए चुना गया है।
जेनिफर कथित तौर पर पत्रिका के मोस्ट ब्यूटीफुल वूमन कवर पर नजर आएंगी, जो उनकी आगामी हास्य फिल्म ‘मदर्स डे’ की रिलीज 29 अप्रैल के साथ जारी होगा।
फिल्म की उनकी सह-अभिनेत्री केट हडसन व जूलिया रॉबर्ट्स को पूर्व में इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
पत्रिका ने केट को 2008 और जूलिया को 1991, 2000, 2005 व 2010 में मोस्ट ब्यूटीफुल वूमन की उपाधि दी थी।
dharmpath.com dharmpath