फेडरेशन कप फुटबाल की शुरुआत 30 अप्रैल को

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फेडरेशन कप की शुरुआत 30 अप्रैल को होगी। इसमें आई-लीग की शीर्ष-8 टीमें हिस्सा लेंगी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

फेडरेशन कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का चयन आई-लीग में उनके स्थान के आधार पर होगा। फेडरेशन कप में हिस्सा लेने वाली टीमें नॉकआउट फॉरमेट के आधार पर होम एंड अवे मैच खेलेंगी। इसी के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा।

टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक निचले क्रम की टीमों को पहले अपना घरेलू मैच खेलना होगा।

पहले राउंड के मैच 30 अप्रैल और एक मई को होंगे जबकि दूसरे राउंड के मैच तीन व चार मई को खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल में पहले दौर का मैच सात और आठ मई को होंगे जबकि रिटर्न मुकाबले 14 और 15 मई को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493