एमएलएस से कभी इंकार नहीं करूंगा : फाल्काओ

बोगोटा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलम्बियाई स्ट्राइकर राडामेल फाल्काओ ने कहा है कि वह कभी भी मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) से मिले प्रस्ताव से इंकार नहीं करेंगे।

फाल्काओ ने हालांकि यह भी कहा कि वह बीते दिनों कह चुके हैं कि अभी उनका ध्यान यूरोप में ही खेलने पर है।

फाल्काओ (30) अभी फ्रांसीसी लीग-1 क्लब मोनाको के लिए खेल रहे हैं। वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड और चेल्सी के लिए भी खेल चुके हैं।

फाल्काओ ने कहा, “मैं कभी भी एमएलएस को ना नहीं करूंगा लेकिन अभी मैं यूरोप में खेलने का लुत्फ उठा रहा हूँ। मेरी नजर में मैं कुछ और साल यूरोपीयन लीग में खेल सकता हूं।”

फाल्काओ ने कहा कि वह काफी गम्भीरता से एमएलएस को फॉलो करते हैं क्योंकि इसमें उनके दोस्त डिएगो वालेरी और फेड्रिको हिग्वेन खेलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493