नेपीथा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की शुक्रवार को यहां राजनयिकों को सरकार की विदेश नीति के बारे में बताएंगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी सहित 93 दूतावासों को निमंत्रण भेजा गया है।
देश में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की गत एक अप्रैल को सरकार बनने के बाद विदेश मंत्री के रूप में सू की विदेशी राजनयिकों के साथ पहली बार आधिकारिक रूप से बैठक करेंगी।
विदेश मंत्रालय के राजनीतिक विभाग के उप महानिदेशक यू को को शीन के अनुसार, म्यांमार की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों, सुरक्षा, आर्थिक विकास, न्याय, स्थायित्व और टिकाऊ पर्यावरण के संरक्षण के लिए है।
म्यांमार की विदेश नीति में द्विपक्षीय संबंधों से क्षेत्रीय एकीकरण एवं बहपक्षीयवाद की तरफ जोर देने का नाटकीय बदलाव हुआ है।
dharmpath.com dharmpath