पेरिस समझौते को लेकर न्यूयॉर्क में सुरक्षा चुस्त

न्यूयॉर्क में गुरुवार से ही चेक नाकों, लेनों और मार्गो तथा विशेष वीआईपी मार्गो पर पुलिस बलों की भारी संख्या तैनात है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय परिसर की पश्चिमी सीमा के प्रथम मार्ग और इसकी प्रमुख चार सड़कों को नियमित यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा विशेष वीआईपी मार्गो, संयुक्त राष्ट्र परिसर की पश्चिमी सीमा के दूसरे मार्ग तथा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की ओर जाने वाले 42वें मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

सभी प्रमुख मार्गो पर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के वाहन कतारबद्ध हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि यह कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था केवल गुरुवार और शुक्रवार के लिए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493