‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रशंसक हैं मीर अली

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘दहलीज’ में जयदेव का किरदार निभा रहे अभिनेता मीर अली ने कहा है कि उन्हें अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ देखना काफी पसंद है और वह इस शो से प्रेरित होकर अपने घर पर बहुत-सा सामान खरीद कर लाए हैं।

मीर ने कहा, “मुझे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ देखना पसंद है। पिछले साल मेरे एक दोस्त ने यह शो देखने के लिए मुझे जोर दिया। मैंने थोड़ा समय लिया, लेकिन जब मैंने इसे एक बार देखा तो बस इसे देखना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, “मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ देखकर घर में बहुत-सा सामान लेकर आया। पोस्टर से लेकर एक्शन हस्तियों तक और विभिन्न कलाकारों द्वारा तैयार किए गए उनके थीम सांग का एक संग्रह। जिस तरह से यह शो लिखा गया है, और जिस तरह से हर चीजें आपस में जुड़ी हुई हैं, उसका तरीका मुझे पसंद है।”

दिल्ली की राजनीतिक और कानूनी दुनिया की पृष्ठभूमि पर बने ‘दहलीज’ में आदर्श (हर्षद अरोड़ा) और स्वाधीनता (त्रिधा चौधरी) की प्रेम कहानी है।

यह शो टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493