टोक्यो : सांसदों ने विवादित स्थल का दौरा किया

टोक्यो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के 93 सांसदों के एक समूह ने शुक्रवार को टोक्यो के विवादित यासुकुनी स्थल का दौरा किया। इस जगह को देश के सैन्यवादी अतीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, सांसदों ने यह दौरा उस वक्त किया है, जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने तीर्थस्थल में वसंतोत्सव की शुरुआत के प्रतीक के रूप में एक रस्मी भेंट भेजी थी।

राजनीतिज्ञों द्वारा इस स्थल का दौरा करने पर दक्षिण कोरिया व चीन द्वारा निंदा की जाती रही है। इन दोनों देशों ने 20वीं सदी के दौरान जापान की युद्धकालीन अमानवीयता व औपनिवेशिक शासन को झेला था।

यह स्थल पड़ोसी देशों के बीच कूटनीति तनाव का सबब रहा है।

सांसदों का नेतृत्व जापान के ऊपरी सदन के उपाध्यक्ष हिदेसिहा ओत्सुजी ने किया।

वसंतोत्सव जश्न के दौरान इस स्थल पर जाना जापानी नेताओं के लिए एक रस्म सी बन गई है।

यासुकुनी उन लोगों की याद में बनाया गया है जिन्होंने 19वीं सदी के आखिर व 1945 के बीच में जापान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे।

20वीं सदी के प्रारंभ में जापान ने कोरियाई प्रायद्वीप, मंचूरिया, चीन के कुछ क्षेत्रों व लगभग पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया पर कब्जा जमा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493