नेस्ले इंडिया ने नया ग्रेक्यो योगर्ट उत्पाद बाजार में उतारा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने एक नया ग्रीक योगर्ट उत्पाद ‘नेस्ले ए प्लस ग्रेक्यो’ बाजार में पेश किया।

हमारा प्रयास स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में स्वस्थ एवं पोषक उत्पादों को पेश करना है। यह उत्पाद नेस्ले ए प्लस का ही विकसित रूप है। यह उत्पाद स्ट्रॉबेरी, आम, अनानास और संतरे जैसे कई श्रेणियों में उपलब्ध है। इन्हें भारतीय उपभोक्ताओं के स्वाद को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है।

इसमें कम वसा है और यह फलों से युक्त है। इसमें नेस्ले ए प्लस की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक प्रोटीन और कैल्सियम हैं।

इस उत्पाद को पेश करते हुए नेस्ले इंडिया के महाप्रबंधक अरविंद भंडारी ने कहा, “हमने भारत में पहली बार यह उत्पाद पेश किया है। यह स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतर मिश्रण है। इसमें वास्तविक फलों के स्वाद के साथ क्रीम का बेहतर मिश्रण है।”

नेस्ले ए प्लस ग्रेक्यो उत्पाद को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लांच किया गया है। इसके 100 ग्राम की कीमत 30 रुपये है। इसे जल्द ही देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493