एमसीए की याचिका की सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सर्वोच्च अदालत मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) द्वारा बंबई उच्च न्यायालय के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को महाराष्ट्र के बाहर स्थानांतरित करने के आदेश के खिलाफ दायर की गई याचिका की सुनवाई सोमवार को करेगी।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह की खंडपीठ ने कहा कि एमसीए की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने याचिका की जल्द सुनवाई करने की मांग की है इसलिए इस मामले पर सुनवाई सोमवार को की जाएगी।

उन्होंने अदालत से कहा, “हम मराठवाड़ा और विदर्भ के लोगों के खिलाफ नहीं हैं। हमारी सहानुभूति उनके साथ है।”

सिब्बल ने कहा कि मैचों को पुणे, मुंबई और नागपुर से बाहर स्थानांतरित करने में कई तरह की समस्याएं हैं।

बंबई उच्च न्यायालय ने 13 अप्रैल को महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के मैचों को राज्य में फैली पानी की समस्या को देखते हुए राज्य के बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे।

बंबई उच्च न्यायालय के आदेश से आईपीएल के 13 मैचों पर असर पड़ेगा, जिसमें दो प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मैच भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493