क्वीनी को सम्मानित करेगा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब एफसी बार्सिलोना ने अपने पूर्व दिग्गज एनरिक कास्त्रो (क्वीनी) को सम्मानित करने का फैसला किया है।

क्लब शनिवार को कैम्प नोउ में स्पोर्टिग गिजोन के साथ होने वाले मैच से पहले अपने इस महान वफादार को गोल्ड शील्ड प्रदान करेगा।

अपने करियर के दौरान क्वीनी ने हमेशा बार्सिलोना के साथ वफादारी बनाए रखा और वह बार्सिलोना के प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेउ समारोह में क्वीनी को शील्ड प्रदान करेंगे।

क्वीनी (66) स्पोर्टिग गिजोन के महान स्ट्राइकर रहे हैं और 80 के दशक की शुरुआत में बार्सिलोना से जुड़े और चार साल तक क्लब के लिए खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493