राज्यसभा सीट का प्रस्ताव बड़ा सम्मान होता : सलीम खान

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। वयोवृद्ध अभिनेता, लेखक सलीम खान का कहना है कि अगर उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया जाता तो यह एक बड़े सम्मान की बात होती, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने उनसे इसके लिए बात नहीं की है।

अभिनेता सलमान खान, अरबाज खान और सोहैल खान के पिता सलीम ने शनिवार को ट्विटर पर इस खबरों का खंडन किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया था।

सलीम खान (80) ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “यह खबर झूठी है कि ‘सलीम खान ने राज्यसभा सीट के लिए इंकार करके भाजपा का अपमान किया है।’ मुझे यह प्रस्ताव नहीं मिला। अगर प्रस्ताव मिलता तो यह सम्मान की बात होती। लेकिन मुझे अपनी उम्र के कारण सोचना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493