इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ईरान के राजदूत मेहदी होनारदूस्त ने कहा कि व्यापार के बारे में अल्प सूचना ही पाकिस्तान-ईरान के बीच कम व्यापार का कारण है।
समाचार पत्र डान ऑनलाइन के मुताबिक, शुक्रवार को राजदूत ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के पाकिस्तान दौरे के बाद दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक नया युग शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि ईरान के कारोबारी अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ व्यापार बढ़ाने के लेकर इच्छुक हैं। उन्हें आगे आना चाहिए और संयुक्त उपक्रम शुरू करना चाहिए।
ईरान के राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान-ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना जल्द ही पूर्ण हो सकती है।
उन्होंने यह टिप्पणी लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलीसीसीआई) के संबोधन के दौरान की।
एलसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्मास हैदर ने कहा कि प्रतिबंध हटने के तुरंत बाद ही चैंबर के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा, फल, सब्जी व मांस के क्षेत्रों में व्यापार सहयोग के लिए ईरान का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिनिधिमंडल व्यापार व निवेश के अवसरों की खोज के लिए मई में ईरान का दौरा करेंगे।
अल्मास ने कहा कि ईरान की विद्युत कंपनियां 1.5 अरब डॉलर कीमत की पांच हजार मेगावाट बिजली पाकिस्तान को मुहैया करा सकती है, जिसके लिए दोनों सरकारों को एक समझौता करने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath