अमेरिकी गोलीबारी के संदिग्ध की मौत (लीड-2)

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में शुक्रवार शाम हुई गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाला संदिग्ध मृत पाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोहरी गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम को एपलिंग में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोलंबिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय के कैप्टन एंडी शेड ने बताया कि 50 वर्षीय वेन एंथनी का शव शनिवार को उसके जॉर्जिया स्थित घर से बरामद किया गया।

पुलिस का मानना है कि गोलीबारी घरेलू विवाद की वजह से हुई है। संदिग्ध ने अपने घर में आग लगा दी और बाद में स्वयं को मार डाला।

फिलहाल मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493