‘ईपीएल टीम ऑफ दि ईयर’ में होना सम्मान की बात : डेविड

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर डेविड दे गिया का कहना है कि ‘इंग्लिश प्रीमियर लीग टीम ऑफ दि ईयर’ में शामिल होना उनके लिए काफी सम्मान की बात है।

डेविड को 2015-16 सत्र के लिए युनाइटेड में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को कहा, “यह एक सम्मान की बात है और मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। वह प्रीमियर लीग में काफी बेहतरीन गोलकीपर रहे हैं।”

यह तीसरी बार हो रहा है कि 25 वर्षीय खिलाड़ी को प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मिला है।

‘प्रोफेशनल फुटबालर्स एसोसिएशन (पीएफए)’ ने इंग्लैंड में पहले डेविड को 2012-13 और 2014-15 सत्र में बेहतरीन टीम में शामिल किया था।

गोलकीपर ने आगे कहा, “हमें इसका श्रेय टीम को भी देना चाहिए। मुझे लगता है कि युनाइटेड को ‘टीम ऑफ दि ईयर’ का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493