कैप्टन अमेरिका की प्रशंसक शिबानी कश्यप

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘सजना आ भी जा’ और ‘दिन तो गुजर जाए’ जैसे गीतों के लिए पहचानी जाने वाली गायिका शिबानी कश्यप ने कहा कि वह लोकप्रिय अमेरिकी सुपरहीरो किरदार ‘कैप्टन अमेरिका’ की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

कैप्टन अमेरिका की भूमिका मार्वल स्टूडियो प्रोडक्शन की फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवांस ने निभाई है।

कश्यप ने कहा, “मैं कैप्टन अमेरिका की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं इस श्रृंखला को देखा है।”

गायक मिहिर जोशी ने भी ‘कॉमिक’ को लेकर अपनी पसंद जाहिर करते हुए कहा, “मैं पूरे सेटअप से प्रभावित हूं। कॉमिक्स की किताबों में मेरी दिलचस्पी है और मैं सोशल मीडिया पर कई कॉमिक बुक क्लब का हिस्सा भी हूं। इसलिए मैं ‘द एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन’ देखने के लिए उत्साहित हूं।”

‘द एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डॉउनी जूनियर और स्कार्लेट जोहानसन जैसे सितारे हैं।

इसका प्रसारण भारत में रविवार को स्टार मूवीज पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493