राजकोट, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने रविवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर मेजबान गुजरात लायंस के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों का यह पांचवां मैच है। गुजरात ने अब तक तीन मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। वह छह अंकों के साथ तालिका में चौथे क्रम पर है।
दूसरी ओर, भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेंगलोर टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो गंवाए हैं। वह चार अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।
टीमें :
बेंगलोर : विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, शेन वॉटसन, यजुवेंद्र चहल, केदार जाधव, मंदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, केन रिचडर्सन, टी. सम्सी।
गुजरात : एरॉन फिंच, ब्रेडन मैक्लम, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शादाब जकाती, प्रवीण ताम्बे।
dharmpath.com dharmpath