ब्लेक चीना, कायली की दोबारा दोस्ती से खुश रॉब

लॉस एंजेलिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन पर्सनलिटी रॉब कर्दशियां अपनी प्रेमिका ब्लेक चीना और सौतेली बहन काइली जेनर का झगड़ा समाप्त होने से काफी खुश हैं।

कायली वर्तमान में चीना के पूर्व प्रेमी टीगा के साथ डेटिंग कर रही हैं, जिनके साथ उनका किंग काहिरा नामक तीन साल का बेटा है।

वेबसाइट ‘फीमेटफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, रॉब दोनों की दोबारा दोस्ती होने से बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों पूर्व दुश्मनों की साथ में एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “लड़कियां, आखिरकार बात कर रही हैं और शांत हैं। इससे मैं बेहद खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493