रियो में चीनी तलवारबाजों के साथ लूट

रियो डी जेनेरियो, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी रियो फेंसिंग ग्रां प्री और टीम विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहीं एक चीनी महिला तलवारबाजों के साथ लूट हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लूट की वारदात उस समय हुई जब चीनी तलवारबाज और उनकी कोच समुद्र तट पर स्थित एक सुपरमार्केट से खरीदारी करके अपने होटल लौट रहीं थीं।

तीन से चार ब्राजीली युवा वहां पहुंचे और खिलाड़ियों की हार खींचने की कोशिश की। लूट की वारदात को वे युवा अंजाम नहीं दे सके क्योंकि तलवारबाजी टीम के बाकी की सदस्यों के जुटने के साथ ही वे भाग गए।

रियो में अगस्त में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों के दौरान पांच लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में ब्राजीसली सुरक्षाकर्मी लूट और चोरी की घटनाओं को रोकने की तैयारी में जुटे हैं।

रियो ओलम्पिक के लएि 85 हजार सुरक्षाकर्मी काम पर लगाए जाएंगे। यह संख्या लंदन ओलम्पिक में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या से दो गुनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493