सोशल मीडिया पर नहीं हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। डिज्नी इंडिया के प्रबंध निदेशक और अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ को पिछले कुछ दिनों से मित्रों और सहयोगियों से संदेश मिल रहे हैं कि फेसबुक और लिंक्डइन पर अपने खातों से उन्हें फ्रैंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई है।

उनकी कंपनी के मुताबिक, वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और किसी भी संचार माध्यम पर मौजूद नहीं हैं और उनके नाम के फर्जी खातों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

सिद्धार्थ ने अपने बैनर तले बनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बर्फी’, ‘हैदर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

सिद्धार्थ के फर्जी खाते की जांच करते हुए टीम ने फेसबुक पर कम से कम तीन और लिंक्डइन पर दो फर्जी प्रोफाइल का पता लगाया है। उन्होंने संबंधित प्लेटफार्मो को यह सूचना दी है और इन फर्जी खातों को तत्काल निष्क्रिय करने का अनुरोध किया है।

उनकी टीम आवश्यक कार्रवाई करने के लिए साइबर अपराध शाखा को अलर्ट करने की प्रक्रिया में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493