पेरिस की मिठाई चख रहीं वाणी

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर अभिनेत्री वाणी कपूर अपना मुहं मिठा करने में जुटी हैं।

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर अभिनेत्री वाणी कपूर अपना मुहं मिठा करने में जुटी हैं।

पेरिस में वाणी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग कर रही हैं, वहीं उन्होंने एक मिठाई की एक तस्वीर साझा की।

इसके साथ उन्होंने पोस्ट किया : “विश्वास करो यह स्वर्ग है।”

‘बेफिक्रे’ की कहानी का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म के पहले लुक में रणवीर और वाणी दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि भावनात्मक प्रेम कहानी है।

फिल्म ‘बेफिक्रे’ 9 दिसंबर को रिलीज होगी, इस फिल्म के साथ आदित्य निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने इससे पहले 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का निर्देशन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493