कमल हासन की गलतियों से सीखें शाहरुख : राम गोपाल वर्मा

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व विवादास्पद बयानों के चलते विवादों में रहे फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान पर यह कहते हुए हमला बोला है कि वह सलमान खान के हाथों अपने स्टार का दर्जा वैसे ही गंवा सकते हैं, जैसे कमल हासन ने रजनीकांत के हाथों गंवाया है।

उन्होंने शाहरुख के फिल्में चुनने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किंग खान को कमल हासन की गलतियों से सीख लेनी चाहिए।

राम गोपाल ने ट्विटर पर शाहरुख के ‘फैन’ फिल्म में एक जुनूनी फैन की भूमिका निभाने और आनंद एल. राय की आगामी फिल्म में काम करने का निर्णय लेने पर निंदा की। आनंद की फिल्म में शाहरुख बौने व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। राम गोपाल वर्मा ने इस भूमिका को कमल की फिल्म ‘अप्पू राजा’ जैसा बताया।

उन्होंने कहा, “मेगास्टार शाहरुख खान एक आम प्रशंसक, बौना आदि बनकर वैसी ही चूक कर रहे हैं, जैसे कमल हासन ने रजनीकांत के हाथों अपनी शोहरत गंवा कर की थी। कमल ने जब तक बौने, मोटे, लंबे आदि व्यक्ति की भूमिका नहीं निभाई थी, वह भी रजनीकांत जैसे बड़े सुपरस्टार थे। मैं उम्मीद करता हूं कि शाहरुख खान गलत सलाह देने वालों की नहीं सुनते होंगे।”

राम गोपाल वर्मा ने कहा, “शाहरुख खान को कमल हासन की गलतियों से सीखना चाहिए और उन करीब व प्रिय लोगों की बातें न सुनें, जो उन्हें मेगा रजनीकांत बनने से रोक रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493