ओबामा 250 सैन्य टुकड़ियों को सीरिया भेजेंगे

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ स्थानीय सेना की मदद के लिए 250 अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को भेजने की योजना बनाई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने अमेरिकी सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया कि ओबामा ने हाल ही में सैन्य टुकड़ियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे सीरियाई क्षेत्र में अमेरिकी सैन्यकर्मियों की संख्या 50 से बढ़कर लगभग 300 हो जाएगी।

ओबामा हालांकि सीरिया में और सेना भेजने के खिलाफ थे, लेकिन आईएस से प्रभावी लड़ाई के दबाव में राष्ट्रपति ने यह निर्णय लिया।

उम्मीद जताई जा रही है कि ओबामा जर्मनी के हनोवर में इसकी घोषणा कर सकते हैं। वह फिलहाल जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर हैं।

गौरतलब है कि इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय सैन्य गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493