हाईस्कूल दुखदायक था : जेनिफर

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने बताया है कि उनके लिए उनका ‘हाईस्कूल एक बुरा सपना’ था।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर ने 20-25 साल की उम्र में फैशन के बारे में ज्यादा जाना, लेकिन यह एक धीमी प्रक्रिया थी।

उन्होंने कहा, “हाईस्कूल एक दुखद सपना था। उस वक्त सही-सही जानकारी नहीं थी। उस वक्त आप प्रयोग कर रहे होते हैं। यह 1980 का दशक था और मैं एक वहशी दुस्वप्न की तरह दिखती थी।”

जेनिफर ने बताया कि वह 20-25 साल की उम्र में कैसी दिखा करती थीं।

वह बनना-संवारना सिखाने का श्रेय अपनी टीम को देती हें। उन्होंने कहा, “उससे पहले मैं जो कुछ जानती थी और जो कुछ भी हो रहा था, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं जानती हूं कि कैसा दिखना है, कैसे अपने बाल संवारने हैं। मैं जब 20-25 की थी, तो मेरा चेहरा एकदम गोल था..काश मेरा चेहरा दोबारा गोल हो जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493