रियो डी जेनेरियो, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में यहां ओलम्पिक शूटिंग सेंटर के डियोडोरो पार्क में रविवार को भारत के मैराज अहमद खान ने पुरुषों की स्कीट ेस्पर्धा में रजत पदक जीता।
स्वीडन के मार्कस स्वेनसोन से 2-1 से मिली मात के कारण मैराज स्वर्ण पदक से चूक गए। वहीं, इटली के टमारो कासांद्रो ने कांस्य पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में चीन के हुई जिचेंग ने पुरुषों की 50 मीटर की ‘राइफल 3 पोजिशन’ इवेंट में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया
विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक पदक हासिल करने वाले देशों की सूची में चीन शीर्ष पर है। रूस दूसरे और यूक्रेन तीसरे स्थान पर है।
इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 125 में से 122 निशाने लक्ष्य पर साधे और वह छह शीर्ष निशानेबाजों में दूसरे स्थान पर रहे।
13 वर्ष पहले करियर की शुरुआत करने वाले मैराज का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
इस क्रम में मैराज भारत के लिए स्कीट प्रतियोगिता में पहली बार विश्व कप पदक जीता है।
विश्व कप में 88 देशों में से करीब 23 देशों के प्रतिभागियों ने 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरआईए) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा, “मैं खेल में मैराज की ²ढ़ता और प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं। यह केवल निशानेबाजों के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी एथलीटों के लिए एक उदाहरण हैं, जो खेल जगत में कुछ कर दिखाने की ख्वाहिश रखते हैं।”
रनिंदर ने इस उपलब्धि के लिए भारत के स्कीट कोच एनियो फाल्को का शुक्रिया अदा भी किया, जिन्होंने निशानेबाजों की कमियों को उनकी ताकत में बदला।
मैराज को रियो ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए रनिंदर ने कहा, “मैराज को शुभकामनाएं और एक प्रशासक के रूप में इस परिणाम से में और भी आश्वस्त हो गया हूं।”
dharmpath.com dharmpath