निजी समाचार एजेंसी ‘डोगन’ के अनुसार, पीकेके के आतंकवादियों ने सीरिया की सीमा से लगे मर्दिन प्रांत के नुसायबिन शहर में एक इमारत के बहुत करीब एक देसी बम में विस्फोट किया। तुर्की के सैनिक इलाके में सैन्य अभियान चला रहे थे और उसी दौरान बम विस्फोट की चपेट में आ गए।
रपट में कहा गया है कि घायलों को क्षेत्र के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरकार व पीकेके के बीच दो साल का संघर्षविराम पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया, जिसके बाद से तुर्की के सुरक्षाबलों ने दक्षिण-पूर्वी तुर्की में पीकेके के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें तुर्की के 260 सुरक्षाबल मारे गए और पीकेके के भी हजारों आतंकवादी मारे गए।
तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने पीकेके को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल कर रखा है।
dharmpath.com dharmpath