नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने टीडीआई इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर सोनीपत में एक फुटबाल अकादमी की स्थापना की है। इस बात की घोषणा सोमवार को फ्रेंचाइजी ने की।
डायनामोज ने एक बयान में कहा, “अकादमी एक जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले माहौल बनाने के लिए एक महीने का ग्रीष्मकालिन शीविर एक जून से लगाया जाएगा।”
बयान में कहा गया है, “टीडीआई अंतराष्ट्रीय स्कूल में बनी अकादमी अपने आप में एक इतिहास और प्रतिभा समेटे हुए है जोकि सोनीपत की शान रही है। इससे क्लब को प्रतिभा को पहचानने और तरशाने में मदद मिलेगी।”
फ्रेंचाइजी की योजना भविष्य में इस अकादमी को आवासीय क्षेत्र बनाने की भी है।
बयान में कहा गया है, “हम जल्द ही उत्तरी भारत में कई अकादमियां खोलेंगे जिसमें ग्रेटर नोएडा में अकादमी खोलना शामिल है। यह अकादमी इसी साल अगस्त तक शुरू हो जाएगी। इसके बाद लखनऊ के करीब इकाना में भी उच्च स्तर की सुविधाओं के साथ अकादमी खोली जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath