अमेरिका 250 अतिरिक्त सैनिक सीरिया भेजेगा

सालाना हनोवर व्यापार मेले में एक भाषण के दौरान ओबामा ने कहा कि आईएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने सीरिया में विशेष बलों सहित 250 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी है।

नई तैनाती के बाद सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की संख्या 300 हो जाएगी। पिछले साल 50 अमेरिकी सैनिक सीरिया भेजे गए थे, जो आईएस के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय सुरक्षाबलों को कथित तौर पर सलाह व प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं।

ओबामा ने यूरोपीय देशों व नाटो सदस्यों से अधिक से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन व इटली के नेताओं के साथ दिन में बाद में बैठक के दौरान आईएस के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493