सूत्रों ने हालांकि यह पुष्टि नहीं की है कि कतर के तालिबान राजनीतिक कार्यालय की तीन सदस्यीय टीम की अफगान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।
पाकिस्तान ने पिछले साल जुलाई में तालिबान और अफगान सरकार की पहली प्रत्यक्ष वार्ता का आयोजन किया था, लेकिन तालिबान सरगना मुल्ला उमर की मौत के बाद यह वार्ता रद्द हो गई थी।
अफगान-तालिबान ने आधिकारिक तौर पर यात्रा के बारे में कुछ नहीं कहा है।
तालिबान के राजनीतिक प्रतिनिधि उस वक्त यहां आए हैं, जब अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान से तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
तालिबान ने पिछले महीने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन और अमेरिका की चौतरफा वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया था।
एक सूत्र के मुताबिक, “यह एक बहुत बड़ी बात है कि तालिबान वार्ता के विकल्पों पर चर्चा करने के इस्लामाबाद आया है।”
dharmpath.com dharmpath