मुस्ताफिजुर को चोट से बचाएगा बीसीबी

ढाका, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को चोट से बचाने का फैसला किया है।

बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा है कि मुस्ताफिजुर को चोट से मुक्त और स्वस्थ रखना बीसीबी की प्राथमिकता है।

युवा पेसर को टी-20 विश्व कप के बाद बहुत कम आराम मिला है और वह इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे है। आईपीएल में भी मुस्ताफिजुर ने अपने फन से सबको प्रभावित किया है।

ऐसे में जबकि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीजन शुरु होने वाला है, मुस्ताफिजुर को बिना आराम काफी समय मैदान में बिताना पड़ रहा है लेकिन बीसीबी चाहता है कि मुस्ताफिजुर को अब कुछ आराम मिलना चाहिए।

हसन ने कहा, “हम नहीं चाहते कि वह कही भी लम्बे फारमेट में खेलें। वह बांग्लादेश के लिए एक तरह की पूंजी हैं और हम उन्हें चोटिल होने नहीं देना चाहते।”

बीते साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से मुस्ताफिजुर दो बार चोट के कारण मैदान से बाहर हो चुके हैं। चोट के कारण ही वह पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेल सके थे।

यही नहीं, चोट के कारण ही वह एशिया कप के फाइनल में नहीं खेल सके थे और फिर उसके बाद आयोजित टी-20 विश्व कप के चार मैचों से बाहर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493