प्रिंस के निधन की हत्या के कोण से जांच?

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मिनीपोलिस में पुलिस ने कथित तौर पर गायक प्रिंस के निधन की जांच हत्या के कोण से शुरू कर दी है।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पुलिस चिकित्सकों या ‘संचालकों’ से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने गायक का इलाज किया था। वहीं दोस्तों को डर है कि उनकी मौत दवाओं का अधिक सेवन करने से हो सकती है।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि जांच दल को यह पता करने की जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने आखिरी दिनों में क्या कर रहे थे, जांच में उनके पिछले दो वर्षो की गतिविधियों पर भी गौर किया जाएगा।

प्रिंस की अंतिम यात्रा के 24 घंटे बाद उनका परिवार उनके घर पर एकत्रित हुआ। इस दौरान उनके साले ने कहा कि वह अपनी मौत से पहले छह-सात दिन से सोए नहीं थे।

प्रिंस की बहन टीका नेल्सन के पति मौरिस फिलिप्स ने कहा, “मैं पिछले सप्ताहांत उनके साथ था। उन्होंने लगातार 154 घंटों तक काम किया। वह एक अच्छे व्यक्ति थे।”

प्रिंस 21 अप्रैल को मिनीसोटा राज्य के पैस्ले पार्क स्थित अपने घर में एक लिफ्ट में मृत मिले थे।

पुलिस ने उनकी दवाओं के सेवन की जांच की है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी मौत का संबंध आत्महत्या या आघात से नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493