आईपीएल : पुणे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मंगलवार को लीग के 22वें मैच में राइजिग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पुणे का यह पहला आईपीएल है और वह अभी तक सिर्फ एक मैच ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं हैदराबाद लगतार तीन मैच जीत कर मैदान में उतर रही है।

पुणे ने अपनी टीम में एल्बी र्मोकेल की जगह मिशेल मार्श को शामिल किया है। टीम में अंकित शर्मा की जगह अशोक डिंडा को जगह मिली है।

हैदराबाद की टीम में आशीष नेहरा ने चोट के बाद वापसी की है। उन्हें बरेंदर सरन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीमें :

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेंद्र सिंध धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, मुरुगन अश्विन, सौरव तिवारी और तिसेरा परेरा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आदित्य तारे, इयोन मोर्गन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, बिपुल शर्मा, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान और भुवनेश्वर कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493