हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मंगलवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राइजिग पुणे सुपरजाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में बारिश के कारण एक घंटे देर से शुरू हुआ।
पुणे के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम जब मैदान पर क्षेत्ररक्षण करने उतरी तभी अचानक से बारिश शुरू हो गई जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा था।
कुछ देर बाद बारिश रुकी और मैच शुरू होने की संभावना बनी, लेकिन इसी बीच एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी थी। बारिश रूकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरिक्षण कर मैच प्रारंभ किया। मैच देर से शुरू होने के बाद भी मैच के ओवर घटाए नहीं गए हैं।
dharmpath.com dharmpath