दक्षिणी चीन का वेचांग शहर उपग्रह पर्यटन के लिए तैयार

चीन में मंगलवार को हुए एक सम्मेलन के मुताबिक, जून में वेंचांग उपग्रह केंद्र के पहले प्रक्षेपण को देखने के लिए पर्यटकों से संबंधित 70 फीसदी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत यातायात नेटवर्क को दुरुस्त किया गया है, साथ ही अधिक से अधिक पार्किं ग व शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

चीन के पास तीन और उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र है, जो जियुकुआन, शिचांग तथा ताईयुआन में हैं। इन सभी के काम अलग-अलग हैं।

वेंचांग शहर में कम्युनिस्ट पार्टी के उप सचिव फु योंगफेंग ने कहा कि शहर पर्यटकों की सेवा व सुरक्षा को बढ़ाने में लगा है, जो पहले प्रक्षेपण के दौरान आने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493