रियो डी जेनेरियो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के फुटबाल क्लब फ्लामिगो डिफेंडर सेजर मार्टिन्स के ऋण समझौते का विस्तार करने के लिए पुर्तगाल के क्लब बेनफिका से बातचीत कर रहा है।
ब्राजील के क्लब ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले साल ऋण पर फ्लामिंगो में शामिल हुए मार्टिन्स ने इस दौरान खेले गए मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
क्लब के निदेशक रोड्रिगो काएटानो ने कहा कि मंगलवार को पुर्तगाल क्लब ने इस संबंध में सकारात्मक रूप से कोई भी संकेत नहीं दिया है।
निदेशक ने कहा, “सेजर के साथ जून के अंत तक का करार है। पुर्तगाली क्लब के साथ हमारी बातचीत में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेनफिका 23 वर्षीय खिलाड़ी के साथ हमारे क्लब के ऋण समझौते के विस्तार के लिए तैयार है या नहीं।”
dharmpath.com dharmpath