मनोज बाजपेयी बेहतरीन अभिनेता : शाहरुख

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि अभिनेता मनोज बाजपेयी उनके बचपन दोस्त हैं और उनके साथ उनकी कई मजेदार यादें जुड़ी हैं और वह उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता मानते हैं।

मनोज अपनी फिल्म ‘ट्रैफिक’ के प्रचार कर रहे थे, और इस दौरान शाहरुख उनसे मिलने गए और उन्होंने कहा, “हम बचपन से रंगमंच पर साथ काम कर रहे हैं और मैंने मनोज से बहुत कुछ सीखा है। हमने बहुत सारी ‘मस्ती’ की है। मैं खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा कि वह दोस्त से बढ़कर हैं और हम हमेशा ऐसे ही रहेंगे।

मनोज ने कहा, “आपकी आखिरी फिल्म ‘अलीगढ़’ शानदार थी। मैं बता नहीं पाया, क्योंकि मैं व्यस्त था और यह फिल्म भी बेहतर है।”

शाहरुख और मनोज दोनों कई वर्ष पहले दिल्ली में बैरी जॉन की नाटक संस्था से जुड़े हुए थे। दोनों ने एक साथ यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वीर जारा’ में काम किया था।

‘ट्रैफिक’ के प्रचार के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे निर्देशक राजे पिल्लई का हाल ही में निधन हो गया। उनका आर्शीवाद है कि अच्छी चीजें हो रही हैं। ‘ट्रैफिक’ के प्रचार के दौरान आने के लिए मैं शाहरुख का आभारी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493