‘सरबजीत’ के लिए कांस सबसे बेहतर मंच

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए कांस सबसे बेहतर मंच होगा।

उन्होंने लोरियल के सौंदर्य प्रसाधन लांच के दौरान कहा, “मुझे नहीं पता फिल्म के दल को कांस में प्रदर्शन का मौका मिला है या नहीं। क्योंकि कांस फिल्मों के प्रदर्शन के लिए अच्छा मंच है। अगर अभी भी संभव है तो इस फिल्म का प्रदर्शन वहां आयोजित करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है अंतिम समय में इसकी संभावना नहीं है।”

पूर्व विश्व सुंदरी कांस समारोह में अक्सर नजर आती हैं। वे लोरियल के ब्रांड एम्बैसडर के रूप में लाल कालीन पर चलती नजर आएंगी।

69वें कांस फिल्म समारोह का आयोजन 11 से 22 मई तक किया जा रहा है और सबरजीत 20 मई को रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा, “हमलोग पिछले 10 दिनों से इस फिल्म के कांस में प्रदर्शन की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन संयोग से उसी दौरान इस फिल्म को भारत में भी प्रदर्शित करने की तैयारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493