ऐश्वर्य ने लॉरियल कॉन्स 2016 संग्रह लांच किया

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन ने मंगलवार को ‘लॉरियल पेरिस इन्फालिबल कॉन्स 2016’ का संग्रह लांच किया।

‘लॉरियल कॉस्मेटिक ब्रांड’ बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित मेक-अप के तौर पर 19 साल पूरे कर चुका है, जबकि ऐश्वर्य ने कॉन्स फिल्मोत्सव में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर 15 साल पूरे कर लिए हैं।

ऐश्वर्य ने इस अवसर पर कहा, ‘लॉरियल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। कॉन्स के साथ 15 वर्ष का साथ एक बेहद ही सुंदर सफर रहा है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैंने कॉन्स के हर पल को संजो कर रखा है और मैं लॉरियल पेरिस, भारतीय और विश्व की मीडिया, शुभचिंतकों तथा परिवार की शुक्रगुजार हूं।”

ऐश्वर्य ने कहा कि वह फ्रेंच रिविएरा में लॉरियल के सदस्यों के साथ बेहतरीन क्षणों को जीने का इंतजार कर रही हैं।

लॉरियल पेरिस ने यह भी घोषणा की है कि ऐश्वर्य 13 और 14 मई के समारोह में शामिल होंगी, जबकि सोनम कपूर 15 और 16 मई को इस समारोह में शिरकत करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493