चीन में नवजात पक्षियों के लिए रोका गया मेट्रो निर्माण कार्य

यह पांच नवजात पक्षी हाल ही में घोंसला छोड़कर गए हैं, जिसके बाद बुधवार की दोपहर को शहर की नई लाइन सात का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया।

इस घोंसले को सबसे पहले नौ अप्रैल को गोल्डन एप्पल एमिली स्कूल के बच्चों ने स्कूल के पीछे के दरवाजे के पास खड़े एक पेड़ पर देखा था, जिसमें नीले रंग के अंडे थे।

अंडों से बच्चे निकलने के चार दिन बाद 18 अप्रैल को निर्माण दल ने स्कूल को सूचित किया कि मेट्रो लाइन का मार्ग बनाने के लिए उनके पीछे के दरवाजे को हटाया जाएगा।

स्कूल के एक सदस्य माओ वीलिन ने बताया कि निर्माण कार्य के शोर से पक्षियों और उनके नवजात बच्चों को बचाने के लिए स्कूल के बच्चों और सदस्यों ने मिलकर निर्माण कार्य दल को एक पत्र भेजा।

इस पत्र में उन्होंने निवेदन किया कि कम से कम नवजात पक्षियों में उड़ने की क्षमता विकसित होने तक वह अपना निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें और इस आग्रह पर चाइना रेलवे कार्पोरेशन की चेंगडू शाखा सहमत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493