चांग ने यहां बुधवार को आयोजित पांचवें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कहा, “आतंकवाद से लड़ने व उसे समूल उखाड़ने फेंकने के लिए राजनीतिक, कूटनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक तरीकों से एक व्यापाक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।”
उनके अनुसार, चीन की ‘वन बेल्ट, वन रोड’ पहल प्राचीन सिल्क रोड परियोजना का आधुनिक रूप है, जो एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व व अफ्रीका को आपस में जोड़ रही है।
चांग ने कहा कि चीन की सरकार व देश के सशस्त्रबल आतंकवाद से लड़ने व विश्व शांति में योगदान देने के लिए किसी भी अन्य देश की मदद करने को तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath