मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को कहा कि जनवरी-मार्च 2016 तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 7.07 फीसदी बढ़कर 1,675.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,564.74 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी आय 4,612.21 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 4,385.95 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का कुल खर्च इस दौरान 2,711.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,848.88 करोड़ रुपये हो गया।
dharmpath.com dharmpath